गौला पुल पर खतरा: भारी बारिश से टूटा किनारे का हिस्सा, यातायात बंद

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते गौला पुल के किनारे का पुस्ता टूटकर नदी में गिर गया, जिससे गौला पार, सितारगंज, टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल खतरे की जद में आ गया है। पुल पर यातायात को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल के मौजूदा हालात को देखते हुए आज एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारी पुल का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बीते शाम को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, और थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ मिलकर पुल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद यातायात बंद करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुल के किनारे का हिस्सा पहले से कमजोर था और लगातार हो रही बारिश से यह टूटकर नदी में समा गया है, जिससे पुल को बड़ा खतरा हो गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles