देहरादून समेत इन 6 ज़िलों में भारी बारिश का येलो alert

देहरादून : प्रदेश भर में आज (रविवार) भी खूब बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles