नेपाल को ₹24 हजार करोड़ देगा भारत, बालेन का पहला द्विपक्षीय दौरा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके भारत दौरे पर 24 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बालेन का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है।
नेपाल को ₹24 हजार करोड़ देगा भारत
इससे पहले मोदी ने राष्ट्रपति भवन में बालेन का स्वागत किया था। साथ ही बालेन को गले भी लगाया था। दोनों नेताओं के बीच करीब 100 मिनट तक बैठक हुई। इस दौरान दोनों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना भारत के राम अधूरे हैं। दोनों पीएम ने महाकाली नदी पर मोटर पुल समेत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही दोनों देशों के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क बढ़ाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS




