उत्तराखंड पुलिस का जवान गंगा नदी में बहा, एसडीआरएफ का सर्चिंग अभियान जारी

उत्तराखंड में एसडीआरएफ अपनी जिम्मेदारी से इतर रात दिन एक करके लोगों की जान बचाने के लिए हमेशा आगे रही हैं इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को तब देखने को मिला जब देर रात तक बलखाती गंगा की लहरों के बीच उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की सर्चिंग में लगी रही।


बताया जाता है कि यह घटना जनपद हरिद्वार के, बैरागी कैम्प, कनखल के पास हुई है जहां डूबे जवान की ढूंढ खोज में, SDRF उत्तराखंड पुलिस सर्चिंग करती रही।

सोमवार को CCR, हरिद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का एक कार्मिक स्नान करते समय डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट लक्सर से SI आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। उक्त व्यक्ति कांस्टेबल तरेपन सिंह जो कि बैरागी कैंप के पास ठोकर नंबर 10 के पास नहाते हुए नदी में डूब गया था। SDRF टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग व अन्य साधनों के द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles