IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट,इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में जिले में भारी से भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद राजधानी देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कक्षा एक से बाहरवीं तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है. छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles