सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत चार घायल



उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं इसके अलावा तीन लोग सामान्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज वृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन संख्या UK13A 4341 दुर्घनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों को जैसे ही सड़क हादसे की सूचना मिली वो राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को दुर्घटना की जानकारी दी। चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए । एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ टीम ने दुर्घटना का शिकार हुए 6 लोगों का रेस्क्यू किया। हादसे में कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र 58 वर्ष की और आरती पुत्री जीतपाल उम्र 24 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र 50 वर्ष, बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल उम्र 70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल उम्र 45 वर्ष और आरती पुत्री जीतपाल उम्र 27 वर्ष घायल हुए हैं। वाहन में सवार सभी लोग ग्राम डुंगरी गांव के निवासी हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles