उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने हुआ हादसा,मौत


देहरादून में नंदा की चौकी के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हो गया।

मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ निवासी बोधगया के रूप में हुई है। जबकि घायल छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर का बेटा है। जिसकी पहचान अमरदीप पांडेय पुत्र अवनींद्र पांडेय निवासी सीआईडी कॉलोनी, लखनऊ के रूप में हुई है। जिसका इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि नंदा की चौकी के पास उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने ये हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दो युवक मौके पर घायलावस्था पड़े हुए थे।

पुलिस ने दोनों को प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दियागया। दून अस्पताल में सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अमनदीप को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles