IFSO यूनिट ने भेजा सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को नोटिस, 1000 करोड़ की ठगी का मामला

IFSO यूनिट ने भेजा सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को नोटिस, 1000 करोड़ की ठगी का मामला

उत्तराखंड के व्लॉगर सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हिबॉक्स एप से 1000 करोड़ की ठगी मामले में नोटिस भेजा है. सौरभ जोशी समेत इन यूट्यूबर्स पर आरोप है कि इन सभी ने एप के लिए प्रचार कर 30 हजार से अधिक पीड़ितों को आकर्षित किया था.

IFSO यूनिट ने भेजा सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को नोटिस

बता दें गिरोह का मुख्य आरोपी जे. शिवराम (30) निवासी चेन्नई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपए सीज किए हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस को अभी तक इस मामले में 151 शिकायत मिली है. एप्लिकेशन हिबॉक्स में निवेश करने के नाम पर गारंटीड रिटर्न देने का दावा किया गया था.

इन यूट्यूबर्स ने किया था प्रचार

ठगों ने सौरभ जोशी, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, एलवीश यादव. अभिषेक मल्हान, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था. 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाने के बाद जांच में सामने आया कि हिबॉक्स के खिलाफ उत्तर पूर्व जिले के साइबर थाने में 30 और शाहदरा जिले में 24 शिकायत दर्ज हैं. इन सभी को अब आईएफएसओ यूनिट ट्रांसफर कर दिया है. मामले की जांच अभी जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles