ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई, NBW वारंट में 02 वारंटी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस द्वारा माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:
1. हिमांशु पंत उर्फ पटाखा, पुत्र पंकज पंत, निवासी आवास विकास, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल। अभियुक्त कोतवाली हल्द्वानी का हिस्ट्रीशीटर (53A) है।
2. अरुण कुमार सागर, पुत्र जगदीश कुमार, निवासी वेलेजली लॉज, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
गिरफ्तार दोनों वारंटियों को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव,
- कांस्टेबल सतबीर सिंह,
- कांस्टेबल मुकेश सिंह,
ADVERTISEMENTS





