हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने जताया लोगों का


हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसको अपने ऊपर ऋण मान कर दिल से स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं इस कर्ज को अपने पूरे कार्यकाल में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास से चुकाऊंगा । आपका एक एक वोट हल्द्वानी के चहुमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगा ऐसा वचन देता हूं , आपके भरोसे का मान सम्मान रखते हुए अपने संकल्प पत्र के कर्तव्य पथ पर स्वयं को साबित करूंगा । जो अब तक न हुआ वो कर दिखाएंगे हम गैरों को भी गले से लगाएंगे हम अपनी हल्द्वानी को देश के मानचित्र पर स्थापित करेंगे हम हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता का जो प्यार मुझे मिला उसके लिए पुनः हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles