जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, शोक की लहर
नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के निधन की दुखद खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों में गहरा दुख है। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।



