CM के निर्देश के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग ने जारी किए आदेश, उत्तराखंड निवास में ठहर सकेंगे आम लोग

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सम्पत्ति विभाग ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास में ठहरने के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन कर दिया है. अब अब आम लोगों को भी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा मिल पाएगी.

आम लोगों को भी मिलेगी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा

नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में अब आम लोगों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते गुरुवार को निर्देश दिए थे कि नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास आमजन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए.

cm dhami news

CM ने दिए थे शासनादेश संशोधित करने के निर्देश

सीएम धामी ने प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि उत्तराखंड निवास में कक्ष आरक्षण के लिए जारी शासनादेश को तत्काल संशोधित करने के निदेश दिए थे. सीएम ने कहा था उत्तराखंड के आम व्यक्ति को भी उपलब्धता के आधार पर वहां कक्ष मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाए. सीएम ने दरों का भी पुनर्निर्धारण करने के भी निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles