मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा — उनकी शिक्षाएँ आज भी हैं युगप्रेरणा

देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने अपने आदर्शों और विचारों से समाज को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएँ न केवल भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, बल्कि वे मानवता, समरसता और सद्भाव के अमर संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी हमें नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर करता है और समाज में समानता तथा एकता की भावना को सशक्त बनाता है।

