ब्रेकिंग न्यूज़: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हल्द्वानी में हाई अलर्ट

हल्द्वानी उत्तराखंड के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है। मामला कोर्ट रूम नंबर-1, केस नंबर 23 में सूचीबद्ध है। कोर्ट में फिलहाल केस नंबर 15 की सुनवाई जारी है, ऐसे में अनुमान है कि यह मामला दोपहर 3 से 4 बजे के बीच सुना जा सकता है।

स्थानीय नागरिकों में फैसले को लेकर गहरी उत्सुकता है और सभी अपने पक्ष में सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं।


हल्द्वानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पुलिस अलर्ट मोड पर

सुनवाई से पहले हल्द्वानी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बनभूलपुरा को संवेदनशील जोन मानते हुए:

इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती

चार जोन में बांटकर सघन चेकिंग

हर आने-जाने वाले व्यक्ति की कड़ी जांच

ड्रोन से रियल-टाइम मॉनिटरिंग

हर एंट्री पॉइंट पर कड़ी निगरानी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को जमीन से आसमान तक मजबूत कर दिया गया है।


SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी मैदान में, खुद कर रहे मॉनिटरिंग

SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं पूरे क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे हैं।
उनका स्पष्ट निर्देश है कि—

“शांति और कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है, किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सरकारी कार्यवाही के मद्देनज़र पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन भी लिया है:

17 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी

136 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई

लगातार फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग


लोगों में फैसले को लेकर बढ़ी बेचैनी

सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले पूरे शहर में उत्सुकता बढ़ गई है। लोग टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के ज़रिए पल-पल की अपडेट पर नज़र बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles