दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख का बोनस वितरित

चार करोड़ रुपये के दूध की खरीद पर उत्पादकों को मिली त्योहार की सौगात

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दीपावली से पहले बिंदुखत्ता क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। चार करोड़ रुपये के दूध की खरीद पर बोनस मिलने से दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाना, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और सहकारिता के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दुग्ध उत्पादकों की अहम भूमिका है और इस व्यवसाय में महिलाओं का योगदान सराहनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles