भाजयुमो कल निकालेगी भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में विशाल बाइक रैली

हल्द्वानी । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कल दिनांक 21 जनवरी को भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन युवा मोर्चा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन कर रहा है बाइक रैली एम बी इंटर कॉलेज खेल मैदान से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी । जिसमें भारी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है ।

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा युवाओं के हितों की रक्षा करने वाली धामी सरकार के नकल विरोधी कानून के लागू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा वर्तमान में कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं । युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति उत्साह है , हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के युवा कल बाइक रैली में अपने उत्साह का प्रदर्शन कर मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को अपना समर्थन देकर स्थानीय जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील करेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles