बाइक रैली निकाल कर भाजपा ने किया अपना शक्ति प्रदर्शन किया

हल्द्वानी । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया । भारी संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एम बी इंटर कॉलेज खेल मैदान से रैली निकाल कर पूरे हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण किया ।

विशाल बाइक रैली में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के साथ जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , सांसद अजय भट्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , प्रकाश हरबोला , मोहन पाठक , महेश शर्मा , चुनावी रथ पर सवार होकर गजराज सिंह बिष्ट के साथ नगर भ्रमण में मौजूद रहे ।

सांसद अजय भट्ट ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा युवाओं के जोश ने साबित कर दिया है 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलेगा ।

बड़ी संख्या में युवाओं के बाइक रैली में पहुंचने से गदगद गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आप देश का भविष्य हो देश की राजनीति को दिशा देने वाले कर्णधार हो , आपकी स्वस्थ विचारधारा बेहतर समाज का निर्माण करने का काम करेगी । गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति से चुनावी रण में हैं राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ठाकुर ब्राह्मण के बीच टकराव करवाना चाहते हैं । हम हमेशा सनातन हिन्दू धर्म की बात करते हैं । कांग्रेस प्रत्याशी का अपने उपद्रवी चहेतों से लगाव का ही नतीजा है वो हिंदुओं में फूट डलवाना चाहते हैं । ऐसी तुच्छ राजनीति कर चुनाव जीतने के उनके मंसूबे हम सनातनी कभी पूरा होने नहीं देंगे ।

इस दौरान चन्दन बिष्ट,चुनाव संयोजक हरीश पांडे ,मोहन पाठक ,महेश शर्मा ,नवीन वर्मा ,मोहन पाल , , शांति भट्ट , रेनू अधिकारी , कमल पांडे ,विपिन पांडे , दिनेश थूवाल , प्रतिभा जोशी , त्रिवेणी गयाल , गौरव जोशी , मनीष जोशी , कार्तिक हरबोला , नीरज बिष्ट , कनिष्क ढींगरा , समेत भारी संख्या में युवा मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles