BJP प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने परिवार सहित डाला वोट


हल्द्वानी– उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं बीजेपी से मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने भी प्राथमिक स्कूल छड़याल पोलिंग बूथ में परिवार संग वोट किया।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की जनता विकसित हल्द्वानी और सुरक्षित हल्द्वानी बनाने के लिए भारी से भारी संख्या में कमल के निशान पर वोट डालने पहुंच रही हैं। उनकी जीत हल्द्वानी की जनता की जीत होगी।
इधर, सभी जगह मतदाताओं की लंबी लाइन पोलिंग स्टेशन के बाहर देखी जा रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि शाम 5:00 बजे तक अच्छा मतदान होगा। पार्षद से लेकर सभासद अध्यक्ष और मेयर तक के प्रत्याशी भी अपने-अपने मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles