गौलापार-चोरगलिया जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल का जनसंपर्क अभियान जोरशोर से जारी, क्षेत्रीय विकास का दिया भरोसा

हल्द्वानी (गौलापार):
भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क अभियान को नई रफ्तार देते हुए नकेल, लछमपुर, ज्वालपोखरी, किशनपुर रैकवाल सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद मांगा।

जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती बेलवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भाजपा को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे गौलापार को एक आदर्श जिला पंचायत क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगी।

श्रीमती बेलवाल ने कहा,

“भाजपा सरकार की योजनाएं आज गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। मेरा संकल्प है कि हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।”

जनसंपर्क अभियान में भारी जनसंपर्क और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने कहा कि अनीता बेलवाल वर्षों से जनता के सुख-दुख में सहभागी रही हैं और उनका अनुभव व समर्पण क्षेत्र के लिए अमूल्य है।

डॉ. बेलवाल ने कहा,

“यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने का चुनाव है। हमें विश्वास है कि जनता इस बार सेवा, अनुभव और विकास को प्राथमिकता देगी।”

जनता के जबरदस्त उत्साह और समर्थन को देखकर स्पष्ट है कि गौलापार क्षेत्र में अनीता बेलवाल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, और भाजपा के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles