आईपीएल में बड़ा फेरबदल: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे

Major Shake-up in the IPL: Hardik Pandya Joins Punjab Kings; Arshdeep Singh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आगामी नीलामी से पहले एक बड़ा और चौंकाने वाला खिलाड़ी ट्रेड सामने आया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए इस बड़े समझौते के तहत स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे, जबकि भारत के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे। नीलामी से पहले बड़ा ट्रेड डील अदला-बदली पर मुहर: न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच यह स्वैप डील पूरी हो चुकी है। आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने इस ट्रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक: सूत्र के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलने को लेकर काफी खुश और सहज हैं। श्रेयस अय्यर ही पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते रहेंगे और हार्दिक एक प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।
अर्शदीप संभालेंगे मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण: दूसरी ओर, लंबे समय से पंजाब किंग्स की तेज गेंदबाजी की रीढ़ रहे अर्शदीप सिंह अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते दिखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles