हल्द्वानी से बड़ी खबर:“नशे के खिलाफ युवाओं की हुंकार: ‘रन फॉर अवेयरनेस’ को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी”



हल्द्वानी नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रविवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दौड़ सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक मजबूत जनसंदेश है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हर कदम के साथ यह संदेश पूरे प्रदेश में गूंजना चाहिए कि “उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ और जिंदगी को ‘हां’ कह रहा है।”
उन्होंने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह धीरे-धीरे युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। कई बार मजाक में शुरू हुआ नशा जिंदगीभर की समस्या बन जाता है, जिससे न सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है। साथ ही राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।
युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ जैसी पहलें भी शुरू की गई हैं, जो समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए समाज की भागीदारी और युवाओं की जागरूकता जरूरी है। उन्होंने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प से ही ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में संत समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।

Ad Ad
webtik-promo

Related Articles