रामनगर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मां-बेटा 70% तक झुलसे


रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र के मोतीपुर में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों के शरीर का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। बेटे की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है, जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइनों और पुराने तारों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles