बेला तोलिया ने आज रामपुर लामाचौड़ क्षेत्र में ज़ोरदार चुनाव प्रचार किया।


हल्द्वानी घर-घर जाकर जनता से संपर्क करने के दौरान उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग प्रचार में उनके साथ नजर आए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं बेला तोलिया ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में रामडी आनसिंह क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य हुए, जिनका लाभ जनता को सीधे तौर पर मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताकर पुनः सेवा का अवसर देगी।

प्रचार के दौरान बेला तोलिया ने विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ उम्मीदवार भाजपा कार्यकर्ता होने का झूठा दावा कर पार्टी के चिन्ह व वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में भ्रम फैल रहा है। उन्होंने इस मामले में जिला संगठन और प्रदेश नेतृत्व से शिकायत करने की बात कही।
प्रचार कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रभारी प्रताप बोरा, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, महामंत्री प्रकाश पटवाल, अक्षय सुयाल, अलका जीना, आभा गोस्वामी, जिला मंत्री कमल किशन पांडे, सुरेश गौड़, कैप्टन सोबन सिंह भड़, प्रकाश आर्या, ललित आर्या, मुकेश कुमार, पंकज मल्डा, चंपा नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles