क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका,कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
कोहली ने अपने पोस्ट के अंत में अपनी जर्सी का नंबर लिखते हुए ‘साइनिंग ऑफ’ शब्दों के साथ विदाई ली। उन्होंने कहा की यह फैसला लेना आसान नहीं है, लेकिन यह समय अब सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ झोंक दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं इस सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।”
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। इस प्रारूप ने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दी और जीवन भर के लिए सबक दिए। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए खास और निजी अनुभव रहा है।”यह संन्यास ऐसे समय में आया है जब भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले 8 मई को नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एक ही सप्ताह में दो बड़े खिलाड़ियों की विदाई ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को गहरी चोट पहुंचाई है।कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles