अमित शाह का देहरादून दौरा, सीएम धामी बोले, ‘जेनी और तंदूर कांड पर क्यों चुप है कांग्रेस?

cm dhami amit shah dehradun visit

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परेड ग्राउंड पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड़ की पहाड़ी टोपी, शॉल, और गंगा जल सहित समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह देकर अमित शाह को सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में पहला भाषण सीएम धामी ने दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक बार फिर जेनी प्रकरण और तंदूर कांड का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन मुद्दों पर चुपी क्यों साधी है?

समाचारपढ़ें

सीएम धामी बोले- अनुच्छेद 370 हटाने से राष्ट्रीय एकता मजबूत हुई

दरअसल देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश ने अनुच्छेद 370 हटाने, CAA लागू करने और तीन नए आपराधिक कानूनों आदि जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए।

सीएम धामी बोले- युवाओं को भड़काना बर्दाश्त नहीं

अपने भाषण में सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काना, अफवाह फैलाना और हिंसा को बढ़ाना देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने चुनावी नतीजे सही ना आने पर कांग्रेस पर EVM, SIR और चुनाव आयोग को दोष देने का आरोप भी लगाया।

समाचारपढ़ें

CM बोले- कांग्रेस तंदूर और जेनी कांड पर कांग्रेस चुप क्यों?

साथ ही उन्होंने अजीत डोभाल के कथित अपमान और अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल किया। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा ये लोग बहन अंकिता की हत्या करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने वाली सरकार पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि तंदूर कांड और जेनी कांड पर कांग्रेस के लोग चुप क्यों हैं?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles