स्वतंत्रता दिवस पर अजय भट्ट ने दी देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में अजय भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और प्रत्येक नागरिक को देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
अजय भट्ट ने देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



