उत्तराखंड में 658 KM की साइकिल रेस, 10 जिलों से गुजरेंगे 80 साइकिलिस्ट

हल्द्वानी/मुक्तेश्वर: उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों और खूबसूरत वादियों में जल्द ही साइकिलिस्टों का रोमांच देखने को मिलेगा। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे 80 प्रतिभागी 658 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यह प्रतियोगिता प्रदेश के 10 जिलों से होकर गुजरेगी और 26 नवंबर को मसूरी में इसका समापन होगा।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले मुक्तेश्वर स्थित सुकमा रिजॉर्ट में भव्य गाला डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को लाइव संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज जैसे आयोजन प्रदेश के अलग-अलग जिलों, घाटियों और शहरों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 80 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। 658 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी तय करने के बाद 26 नवंबर को मसूरी में प्रतियोगिता संपन्न होगी।

सीएम धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, रीति-रिवाजों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। इससे स्थानीय पर्यटन स्थलों की पहचान बढ़ती है और लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर मिलते हैं,
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमालयी घाटियों, प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के साथ साहसिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। इस तरह के आयोजन प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।नक्शे देखें

कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति ने भी खूब रंग जमाया। संकल्प ग्रुप, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति खुरपटल और नई दिशाएं नैनीताल के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान प्रसिद्ध लोक प्रेमगाथा राजुला-मालूशाही पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली लोकनृत्य की प्रस्तुति ने कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक दिखाई
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, महाप्रबंधक मनीष सिंह, शैलेंद्र पाठक, नितिन राणा और गिरधर मनराल सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles