आंदोलनकारियों ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि


उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड के शहीदों को आंदोलनकारियों ने देहरादून के शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी. शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग एकत्र हुए. बता दें कि खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों की शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया.

पुलिस ने बरसाई थी आंदोलनकारियों पर लाठी
गौरतलब है की खटीमा में एक सितंबर 1994 को राज्य गठन के लिए आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की, जिसमें सात आंदोलनकारी शहीद हो गए . यह उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन के लिए पहली शहादत थी. राजधानी देहरादून स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों के उत्तराखंड राज्य के लिए संकल्प लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles