हल्द्वानी -भारी बारिश के चलते आमजन जीवन हुआ प्रभावित, एसडीएम ने की अपील

प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई मौसम की चेतावनी बिल्कुल सटीक साबित हुई वही बात कीजिए हल्द्वानी की शहर की तो यहां पर भी 24 घंटे के अंदर बारिश ने अपना रोज रूप दिखा दिया जिसके बाद कई जगह तबाही की खबरें आनी शुरू हुई इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का कार्य किया गया पिछले 24 घंटे से हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान और आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। बरसात से काठगोदाम क्षेत्र के आमखडी नाले की दीवार टूट गई थी, जिसके चलते आसपास के कई इलाकों में बने लोगों के घरों में पानी और कीचड़ घुस गया था जिसको प्रशासन द्वारा नगर निगम की टीम से सफाई करवा कर हटाया गया है। वहीं कल देर रात फतेहपुर स्थित 52 डांट के पास नाले में काफी पानी आ गया था इसी दौरान वहां एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। गनीमत यह रही की कार में बैठे दोनों लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसका आकलन किया जा रहा है। आमखड़ी नाले की दीवार टूटने से जिन लोगों के घरों में पानी और कीचड़ आया था और उनका जो भी नुकसान हुआ है। ऐसे 100 से अधिक लोगों को प्रशासन ने चिन्हित किया है और उनको आपदा मद से सहायता राशि दे दी गई है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बरसात के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा जब नदी नाले और रपटे तेज रफ्तार में चलते हैं तब कोई भी अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें और उन्हें पार करने की कोशिश ना करें। बरसात के दौरान प्रशासन लोगों की सहयोग के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles