हाथ की नस काटने के बाद फंदे पर झूला नाबालिक


दिनेशपुर थाना के अंतर्गत बसंतीपुर गांव में एक नाबालिक लड़के ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले अपना हाथ की नस काट ली और फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिक मृतक विक्की दास अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जिसका पड़ोस के गांव के एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर गांव के प्रमुख लोगों के द्वारा कुछ दिन पहले पंचायत भी की गई थी।

प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिग ने दे दी जान
पंचायत में दोनों नाबालिकों का बालिक होने तक शादी कराए जाने की सहमति बनी। लेकिन कल किसी बात को लेकर मृतक विक्की दास परेशान था। मृतक विक्की दास ने अपनी जीवनलीला को समाप्त करने के लिए पहले अपनी हाथ की नस काटी लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ। फिर उसने अपने कच्चे मकान में लगी लकड़ी की बल्ली में अंगूछा का फंदा बनाकर फांसी में लगा ली।

सुबह जब परिजनों ने उठाने की कोशिश की तो देखा कि फंदे में लटका हुआ है। परिजनों ने नाबालिक का शव फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles