केदारनाथ उपचुनाव के लिए 8 राउंड की काउंटिंग पूरी

केदारनाथ उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना जारी है इसी के साथ प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें भी तेज हैं। अब तक की मतगणना में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं


केदारनाथ उपचुनाव के लिए आठ राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। आठ राउंड बाद भाजपा 13,755 वोट, कांग्रेस 10,614 वोट और निर्दलीय 7,935 वोट पर है। जबकि भाजपा 3,141 वोटों से आगे है। फिलहाल कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles