आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर


आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है। बता दें कि पहले ये बैठक 28 अगस्त को होने वाली थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक को टाल दिया गया था।


बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। गैरसैंण विधानसभा सत्र संपन्न होने के बाद ये पहली कैबिनेट की बैठक है। आज होने वाली बैठक में नगर निकाय चुनाव, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों समेत कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles