हल्द्वानी में विधायक, कमिश्नर और जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण


हल्द्वानी: हल्द्वानी में हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण अभियान किया गया। नैनीताल रोड स्थित पार्क में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

इस दौरान लोगों को फलदार और छायादार वृक्ष भी वितरित किए गए साथ ही नगर निगम कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि आज पर्यावरण को संरक्षण करने की सबसे ज्यादा जरूरत है, गर्मी और बरसात के मौसम में जिस तरह पर्यावरण असंतुलन इस बार देखने को मिला है उससे यह स्पष्ट है कि अब वृक्ष लगाकर ही पर्यावरण संतुलन किया जा सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles