हल्द्वानी में प्रस्तावित कंक्रीट प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण, SDM को सौंपा ज्ञापन



हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौराहे के पास कंक्रीट प्लांट लगाए जाने का विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट बनने से इलाके में ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा.


ग्रामीणों ने कहा कि बिना प्रशासन की अनुमति और पॉल्यूशन विभाग की अनुमति के शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले चौराहे पर यह प्लांट लगाया जा रहा है। जिससे की आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में पहले से पानी की कमी है और इस कंक्रीट प्लांट के लिए स्थानीय लोगों की सुविधाओं के लिए लगाई गई पेयजल व्यवस्था से पानी दिया जाएगा तो उससे भी लोगों को दिक्कत होगी.

SDM को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस जगह संस्था द्वारा यह कार्य किया जा रहा है वह बिना अवैध तरीके से इस क्षेत्र में सब्जी मंडी और बाजार लगाते हैं. ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल मामले की जांच कर कंक्रीट प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं को नहीं सुना तो वह उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles