हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा ने किया शस्त्र पूजन, धूमधाम से मनाया दशहरा मिलन समारोह

क्षत्रिय उत्थान महासभा के तत्वाधान में मंगलवार को नवाबी रोड स्थित संगम मैरिज प्रांगण में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन और दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के तमाम गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए समारोह की शुरुआत विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुई मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट और रिटायर मेजर जरनल इंद्रजीत सिंह बोरा ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने पर जोर दिया वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपनी संस्कृति की रक्षा और आत्मबल को मजबूत करना है शस्त्र पूजन के बाद आयोजित दशहरा मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं इस दौरान समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और शिक्षा, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नूपुर कला केंद्र और नारी शक्ति केंद्र के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां परिसर में सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles