Video-हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर फिर से भू धसाव, प्रशासन ने सुधार कार्य शुरू किया

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एक बार फिर से बड़ा भू धसाव हुआ है। अचानक पानी के रिसाव के कारण सड़क का एक हिस्सा धस गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है। इससे पहले भी, एक महीने पहले वर्कशॉप लाइन में इसी तरह का भू धसाव हुआ था, जिसे ठीक करने में काफी समय लगा और यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था।

प्रशासन के अनुसार, सिंचाई विभाग की पुरानी नहरें इस समस्या का कारण बन रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नैनीताल रोड पर हुए भू धसाव की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पुरानी नहरों का पुनः सर्वे किया जाए। शहर में जल्द ही अंडरग्राउंड सर्वे किया जाएगा ताकि धरातल की स्थिति का पूरा आकलन हो सके।एपी बाजपाई
सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles