हल्द्वानीः बेटे का अभिनय देखने रामलीला में गया था पिता, भाई ने कर दी गोली मारकर हत्या


Haldwani News: देर रात रामलीला मैदान में हुए हत्याकांड के बाद शहर में सनसनी फैल गई। भरी भीड़ में आरोपी चचेरे भाई को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से लामाचौड़ पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। इस दौरान रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी हुई इसके बाद यह विवाद में बदल गई। तभी दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हत्याकांड की सूचना पुलिस को मिली तो एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस रात में ही आरोपी दिनेश की तलाश में जुट गई। उमेश पेशे से अधिवक्ता थे। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच करीब 20 बीघा जमीन विवाद का कारण बनी थी। यह जमीन उमेश और उनके हत्यारोपी भाई के मकान के बीच में है। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले अधिवक्ता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुखानी थाने में शिकायत की थी।


सोमवार रात जब उमेश नैनवाल का बेटा आदित्य रामलीला में परशुराम का पात्र निभा रहा था। बेटे के अभिनय को देखने गए आये उमेश नैनवाल को मौका देख उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी। इससे पहले भी संपत्ति विवाद के चलते अधिवक्ता को कई बार मार डालने की धमकी मिली थी। गोली मारने के बाद आरोपी अवैध असलहा रामलीला मैदान में ही झाड़ियों के बीच फेंककर फरार हो गया। एसएसपी के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles