हल्द्वानी की फर्नीचर दुकान में लगी आग

हल्द्वानी के मुखानी रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में गुरुवार रात आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि सीएफओ नैनीताल गौरव किरार स्वयं दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से यह टल गया।सीएफओ गौरव किरार के अनुसार, रात करीब 9 बजे मुखानी रोड स्थित फर्नीचर टाउन नामक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles