उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी

mausam ki jankari उत्तराखंड में मौसम, देहरादून में बारिश

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और सोमवार तक प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। चार धामों के साथ ही कुमाऊं मंडल में मुनस्यारी, बागेश्वर, नैनीताल, रानीखेत और मुक्तेश्वर में हिमपात हुआ। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला और निचले इलाकों में बारिश हुई। जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में बर्फबारी हुई।

इसके साथ ही हर्षिल, हेमकुंड साहिब, औली में भी हिमपात हुआ। कुमाऊं मंडल के सभी फेमस हिल स्टेशन मुनस्यारी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, मुक्तेश्वर और रानीखेत में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी

बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार को पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles