सीएम धामी ने दी पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को किया याद

सीएम धामी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है.

सीएम धामी ने दी पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उन्होंने कहा भारतीय आर्थिक नीति को नई दिशा देने में मनमोहन सिंह का योगदान सराहनीय है.

पूर्व सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है. हरदा ने कहा भारत देश और भारत माता ने अपने योग्य पुत्र को खो दिया है. डॉ मनमोहन सिंह ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को आर्थिक रूप में मजबूत किया. वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उन्होंने मजबूती से अर्थव्यवस्था को लेकर कदम उठाए.

देश की जनता को मजबूत कानून देकर गए मनमोहन सिंह

हरदा ने कहा डॉ मनमोहन सिंह ने आर्थिक रूप से भारत को मजबूत करने के लिए मजबूत पॉलिसी लागू की थी. मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार डॉ मनमोहन सिंह के ही सकारात्मक प्रयास हैं. मनमोहन सिंह देश की जनता को मजबूत कानून देकर गए हैं.

उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित

पूर्व पीएम के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. सात दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही शासकीय और मनोरंजन के कार्य नहीं होंगे. मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है वह काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles