सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी,हुई ये कार्यवाही


त्योहारी सीजन आते ही कुछ लोग अनावश्यक रूप से दुकान आगे बढ़ा लेते हैं या सड़क घेर लेते हैं. जिसके कारण आमजन को खरीदारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही सड़क पर जाम लग जाता है. कई लोगों ने परेशान होकर पुलिस से इसकी शिकायत भी की है. पुलिस ने बताया की कुछ लोग अंधेरा होते ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं.

पुलिस ने काटे चालान
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आगामी त्यौहारी सीजन के चलते इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में कनखल पुलिस ने अभियान चलाते हुए 27 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान काटे हैं. इसके साथ ही आगे से इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles