सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियो को दी श्रींकृष्ण जन्मआष्ट्मी की शुभकामनायें

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने देशवासियों व क्षेत्रवासियो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया है। उन्होंने पुनः देश व प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles