सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा तेजी के साथ

हल्द्वानी। शहर के 13 चौराहे और सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ शुरू हो रहा है आचार संहिता खत्म होने के बाद इस काम में और तेजी आ गई है।

दरअसल लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के जाम में फंसने के कारण काफी समस्या खड़ी हो जाती है जिसको देखते हुए हल्द्वानी के नैनीताल रोड में सड़क चौड़ीकरण का कार्य और शहर के चौराहों को चौड़ा कर बड़ा बनाए जाने का काम किया जा रहा है। मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि चौराहे चौड़ीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है यातायात और जाम की समस्या से शहर के लोगों और पर्यटकों को निजात मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles