शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजी यमुनाघाटी

YAMUNOTRI DHAM

यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पवन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधिविधान से बंद कर दिए गए हैं. इस दौरान मां यमुना के जयकारों से यमुनाघाटी गूंज उठी.

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद ही गए हैं. 12 बजकर तीन मिनट पर विधि-विधान से यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किये गए. बता दें शीतकाल में छह महीने तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे

Related Articles