शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान के कामों में लाई जाए तेजी, सीएम ने भूस्खलन वाले क्षेत्रों में उपचार पूरे करने के दिए निर्देश



सीएम धामी ने आज सिंचाई विभाग की समीक्षा की। सीएम धामी ने अधिकारियों को शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लेन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में भूस्खलन वाले क्षेत्रों में उपचार पूरे करने के निर्देश दिए हैं।


सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लेन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के निर्देश
सीएम धामी ने अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा नहरों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए सितम्बर तक सभी कार्यवाही पूर्ण करने और नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ के भूस्खलन क्षेत्रों में उपचार कार्य पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles