लालकुआं पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 08.10.2024 को अरमान अली पुत्र उस्मान अली निवासी 2 किलोमीटर लालकुआं को डार्वि ग्राउंड के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम

1- SSI दीपक बिष्ट
2- का0 कमल बिष्ट
3-का0 तरुण मेहता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles