युवक बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने कर लिया देशी तमंचे के साथ अरेस्ट

युवक बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने कर लिया देशी तमंचे के साथ अरेस्ट

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सघन चैकिग अभियान के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है आरोपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

देशी तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

बता दें लक्सर कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस की टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था युवक

एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी युवक को जिंदा कारतूस और देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की पहचान मोहित निवासी कमालपुर सैनी बास के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है आरोपी क्षेत्र में ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles