यहां महिला ने दीपावली की रात फांसी लगाकर दी जान


सिपाही की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। वहीं मृतका के भाई की ओर से सिडकुल थाने में सिपाही पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

तहरीर में सिपाही पर अन्य युवती से शादी करने की कोशिश करने तथा बहन को प्रताडित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही सुनील निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार जोकि देहरादून में तैनात है। जिसकी पत्नी मीनाक्षी ने दीपावली की देर रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। वहीं मृतका के भाई अरविंद ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर सिपाही पर गम्भीर आरोप लगाया है कि सिपाही अन्य युवती के साथ शादी करना चाहता है इसलिए वह उसकी बहन को प्रताडित कर रहा था। आरोप है कि सिपाही के प्रताडित से परेशान होकर उसकी बहन ने सुसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह ने बताया कि सिपाही की पत्नी ने देर रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के भाई की ओर से तहरीर देकर गम्भीर आरोप लगाया है। तहरीर में सिपाही द्वारा अन्य युवती से शादी करने की कोशिश करने तथा बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles