पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार में शोक की लहर, बड़े भाई बृजमोहन का निधन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन सिंह रावत का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह देहरादून के सीएमआई अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। नक्शेदेखें
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन
बताया जा रहा है लिवर सम्बन्धी बीमारी के चलते बृज मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई केब्रिज मोहन रावत के निधन पर दुख जताया है। साथ ही उनके डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने उनके परिजनों ने मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं





