बीएसएफ का स्थापना दिवस आज, सीएम धामी ने जवानों को दी बधाई

ssb

आज सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ का स्थापना दिवस है। बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस, निष्ठा व समर्पण के प्रतीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को बधाई दी है।

बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सीएम ने दी बधाई

सीएम धामी ने देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस, निष्ठा व समर्पण के प्रतीक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने कहा कि जवानों का अद्वितीय पराक्रम और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ‘‘सीमा सुरक्षा बल को उसके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! बीएसएफ साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक है। उसकी सतर्कता और साहस का हमारे देश की सुरक्षा व संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है।’’ इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जवानों को शुभकामनाएं दी हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles